Alcohol Use Disorder: Risks, Symptoms, Causes & Treatment Options

शराब सेवन विकार: जोखिम, लक्षण, कारण और उपचार विकल्प

अल्कोहल यूज़ डिसऑर्डर (AUD) केवल “ज़्यादा शराब पीना” नहीं है; यह एक क्रॉनिक ब्रेन डिसऑर्डर है जो स्वास्थ्य, रिश्तों और समग्र जीवन पर गंभीर प्रभाव और नकारात्मक परिणाम ला सकता है।  

एक सर्वे के अनुसार, अल्कोहल दुनिया भर में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला पदार्थ है। भारत में लगभग 5.2% लोग इससे प्रभावित हैं, और वैश्विक स्तर पर लाखों लोग इससे प्रभावित हैं।

रिकवरी को लेकर चिंतित हैं? इस गाइड में आप अल्कोहल यूज़ डिसऑर्डर (AUD) के मुख्य लक्षण, कारण, जोखिम और बेहतरीन उपचार विकल्प जान सकते हैं।

अल्कोहल यूज़ डिसऑर्डर (AUD) क्या है?

AUD एक मेडिकल कंडीशन है, जो केवल मध्यम मात्रा में शराब पीने से नहीं होती, बल्कि यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितनी बार, कितनी मात्रा में और कितनी तेजी से शराब का सेवन करते हैं। अधिक मात्रा में शराब पीना AUD के जोखिम को बढ़ाता है। 

AUD का मूल्यांकन DSM-5 मापदंड (Diagnostic and Statistical Manual of Mental Disorders, Fifth Edition) के अनुसार किया जाता है। इसके अनुसार इसे मुख्य रूप से 3 चरणों में वर्गीकृत किया गया है।

अल्कोहल यूज़ डिसऑर्डर (AUD) के चरण:

इन चरणों से आप समझ सकते हैं कि आपकी स्थिति कितनी गंभीर है और आपको कितनी सावधानी और उपचार की आवश्यकता है। यहां बताए गए चरण आपकी मदद के लिए हैं: 

चरण 1 (माइल्ड): जब व्यक्ति में 2-3 लक्षण होते हैं। 

चरण 2 (मॉडरेट): इस चरण में व्यक्ति में 4-5 लक्षण होते हैं।

चरण 3 (सीवियर): इस चरण में व्यक्ति में 6 या उससे अधिक लक्षण होते हैं:   

अल्कोहल यूज़ डिसऑर्डर के लक्षण:

स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन लक्षणों का उपयोग AUD की गंभीरता को समझने और निदान करने के लिए करते हैं। यदि किसी व्यक्ति में 2 से अधिक लक्षण हैं, तो AUD हो सकता है। 

यहां नीचे AUD के लक्षण दिए गए हैं: 

  • योजना से अधिक या लंबे समय तक शराब पीना

  • शराब कम या बंद करने की इच्छा होना लेकिन असफल होना

  • कई बार कोशिश करने के बावजूद पीना कम न कर पाना

  • शराब पीने के बाद रिकवरी में ज्यादा समय लगना

  • शराब की तीव्र craving होना

  • काम, परिवार और जिम्मेदारियों पर असर पड़ना

  • सामाजिक गतिविधियों को छोड़ देना

  • खतरनाक परिस्थितियों में शराब पीना (जैसे ड्राइविंग और मशीन का उपयोग)

  • पसीना, कंपकंपी, मतली जैसे लक्षण

कुछ अतिरिक्त व्यवहारिक लक्षण देखे जा सकते हैं: 

  • अकेले या छिपकर शराब पीना

  • शराब की मात्रा के बारे में झूठ बोलना

  • ज्यादा पीने के बाद ब्लैकआउट होना

  • नॉर्मल महसूस करने के लिए शराब की जरूरत होना

  • शराब न मिलने पर चिड़चिड़ापन होना

अल्कोहल यूज़ डिसऑर्डर के कारण:

AUD कई कारणों से हो सकता है। नीचे कुछ प्रमुख कारण दिए गए हैं: 

जेनेटिक कारण: परिवार में इतिहास होने से जोखिम 2-6 गुना बढ़ सकता है। कुछ जीन जैसे ADH1B और ALDH2 शरीर के मेटाबोलिज़्म, रिवॉर्ड सिस्टम और इम्पल्स कंट्रोल को प्रभावित करते हैं। 

मनोवैज्ञानिक कारण: चिंता, डिप्रेशन, PTSD या ADHD जैसी समस्याओं से निपटने के लिए शराब का उपयोग करने से धीरे-धीरे यह आदत बन सकती है और AUD का कारण बन सकती है।

पर्यावरणीय कारण: तनावपूर्ण नौकरी, बचपन के अनुभव, शराब की उपलब्धता या आर्थिक समस्याएं जोखिम बढ़ा सकती हैं। 

सामाजिक कारण: दोस्तों या परिवार का दबाव और सामाजिक माहौल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  

जोखिम कारक:

कुछ कारक AUD के जोखिम को बढ़ाते हैं: 

परिवार का इतिहास: जोखिम 2-6 गुना बढ़ जाता है।

कम उम्र में शुरुआत: 15 साल से पहले शराब पीना जोखिम बढ़ाता है।

मानसिक समस्याएं: चिंता, डिप्रेशन आदि।

नियमित शराब सेवन: लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में पीना।

तनाव और ट्रॉमा: लंबे समय का तनाव।

सामाजिक दबाव: शराब की उपलब्धता और साथियों का प्रभाव।

स्वास्थ्य जोखिम और जटिलताएं:

AUD के शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म दोनों जोखिम होते हैं। शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं होते, लेकिन समय के साथ शरीर को कमजोर करते हैं।

शॉर्ट-टर्म स्वास्थ्य जोखिम

लॉन्ग-टर्म स्वास्थ्य जोखिम

  • आवेगपूर्ण व्यवहार
  • दुर्घटना का खतरा
  • अल्कोहल पॉइजनिंग
  • हिंसक व्यवहार
  • मतली
  • सिरदर्द
  • डायरिया
  • याददाश्त में कमी
  • संज्ञानात्मक हानि
  • अनिद्रा
  • कमजोर इम्यून सिस्टम
  • पाचन समस्याएं
  • फैटी लिवर
  • सिरोसिस
  • हृदय रोग
  • डिप्रेशन
  • डिमेंशिया
  • स्लीप एपनिया
  • पैनक्रियाटाइटिस


उपचार और रिकवरी:

AUD का कोई एक निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन सही उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। नीचे FDA द्वारा अनुमोदित दवाएं दी गई हैं। 

FDA द्वारा अनुमोदित दवाएं:

दवा कैसे काम करती है किसके लिए बेहतर सामान्य साइड इफेक्ट महत्वपूर्ण जानकारी
नाल्ट्रेक्सोन क्रेविंग कम करता है छोड़ना चाहते हैं मतली, सिरदर्द ओपिओइड के साथ नहीं
अकैम्प्रोसेट ब्रेन को संतुलित करता है छोड़ चुके लोग डायरिया लिवर के लिए सुरक्षित
डिसल्फिराम शराब पर रिएक्शन देता है पूरी तरह छोड़ना चाहते हैं उल्टी, कमजोरी डॉक्टर की सलाह जरूरी


अन्य उपचार:

CBT थेरेपी: सोच और व्यवहार बदलने में मदद करती है

काउंसलिंग: परिवार और व्यक्ति दोनों के लिए मददगार

मेडिकल डिटॉक्स: डॉक्टर की निगरानी में सुरक्षित प्रक्रिया

रोकथाम और लाइफस्टाइल:

  • कम उम्र में शराब से बचें
  • सीमित मात्रा में सेवन करें
  • योग और तनाव कम करें
  • अच्छे लोगों के साथ रहें
  • अच्छी नींद लें
  • अपने पीने की आदत को ट्रैक करें

निष्कर्ष:

AUD एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य समस्या है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

समय पर पहचान और सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

References

Profile Image Dr. Hindika Bhagat

Dr. Hindika Bhagat

Dr. Hindika is a well-known Ayurvedacharya who has been serving people for more than 7 years. She is a General physician with a BAMS degree, who focuses on controlling addiction, managing stress and immunity issues, lung and liver problems. She works on promoting herbal medicine along with healthy diet and lifestyle modification.

ब्लॉग पर वापस जाएँ
1 का 3